चित्तौड़गढ़: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मीठा रामजी का खेड़ा में लोगों ने की बैठक, कार्यक्रम किए तय
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मीठा राम जी का खेड़ा में बुधवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। लोगों ने 22 जनवरी को सुबह से महा मृत्युंजय मंत्र का जाप और महादेव का विशेष जलाभिषेक करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह को आमंत्रित किया जाएगा।