रामगढ़: रामगढ़ के वाल्टन डोडराय खेलमैदान नावाडीह में तीन दिवसीय डॉ मार्टिन लूथर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता
Ramgarh, Palamu | Apr 12, 2026 रामगढ़ प्रखंड के भूतपूर्व जिला पार्षद वाल्टन डोडराय खेल मैदान नावाडीह में एसीबी क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय डॉ मार्टिन लूथर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता 2026 की शुरुआत हो गई। रविवार पूर्वाह्न 10 बजे तक दूसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। स्थानीय खेल प्रतिभा निखरकर सामने आई।