पुरनहिया: परसौनी गोप गांव से पुलिस ने मारपीट मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
परसौनी गोप गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में साजन कुमार व सनम कुमार शामिल है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी के द्वारा किया गया है। थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया है कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।