सूरजपुर: ग्राम करवा के निखिल ने अनुदान पर मिले उन्नत नस्ल के नर बकरे से संवारी अपनी आजीविका
छत्तीसगढ़ शासन की अनुदान पर नर बकरा वितरण योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। विकासखंड सूरजपुर के ग्राम करवाँ निवासी निखिल ने योजना का लाभ लेकर बकरी पालन को लाभकारी व्यवसाय बना लिया है। वर्ष 2024-25 में उन्हें पशुधन विकास विभाग से 3,500 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने उन्नत नस्ल का नर बकरा खरीदा। पहले उनके पास 6 बकरियां थीं।