अलीगंज: झकरई गांव में मनाई गई कश्यप जयंती, कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह कश्यप मुख्य अतिथि रहे
Aliganj, Etah | Apr 6, 2026 सोमवार की सुबह8झकरई गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कश्यप जयंती, समाज की एकता पर दिया गया जोर ग्राम झकरई में कश्यप समाज द्वारा कश्यप जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कश्यप समाज के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।