बाड़मेर: रीको थाना क्षेत्र के नवले की चक्की के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, घायल हुई 2 महिलाओं को जोधपुर किया गया रेफर
Barmer, Barmer | Feb 29, 2024 बाड़मेर के रीको थाना क्षेत्र के नवले की चक्की के पास जैसलमेर से बाड़मेर आ रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । दोनों घायल महिलाओं को जोधपुर रेफर किया गया । घटना के बाद दो थानों की पुलिस ग्रामीण थाना पुलिस और रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची । वहीं बोलेरो गाड़ी पलटने से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।