सीकर जिले के लामिया गांव में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अमित ने अपने घर में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतरवाया।घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।