माखन नगर: माखन नगर में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों का तीन दिवसीय रोवर प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 11, 2026
जिले में राजस्व कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के विशेष प्रयासों से जिले को राज्य स्तर से 03 अत्याधुनिक GNSS रोवर सीमांकन मशीनें प्राप्त हुई हैं। इन मशीनों के माध्यम से नक्शा योजना एवं पायलट प्रोजेक्ट अंतर्गत नगरीय सर्वेक्षण कार्यों को नई गति मिलेगी।