गोरौल: गोरौल में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का भव्य स्वागत, पटना से दरभंगा जा रहे थे
पटना से दरभंगा जाने के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को गोरौल के हरसेर में रविवार को 11 बजे दिन में जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिये तैयार रहने का आवाह्न किया।