बागपत: एक बाइक पर छह युवक और एक किशोर सवार होकर शुगर मिल बागपत स्थित हाइवे पर दौड़ते आए नजर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बुधवार की सुबह करीब साढे 11 बजे बागपत बाइपास के निकट हाइवे पर यातायात नियमों की खुलकर अनदेखी का मामला सामने आया है। एक बाइक पर छह युवक और एक किशोर सवार होकर हाइवे पर दौड़ते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर क्षमता से कहीं अधिक बैठे हैं।