बेगूसराय: ठोकरीचक स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में संदिग्ध अवस्था में एक मजदूर की हुई मौत
बेगूसराय के गढाहारा थाना क्षेत्र के ठाकरीचक स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में संदिग्ध अवस्था में एक मजदूर की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रामचंद्र महतो कई वर्षों से कार्बन फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि जेसीबी के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।