राठ: गल्लामंडी के पास शॉर्ट सर्किट से दालमिल में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू, 20 लाख का नुकसान
Rath, Hamirpur | Apr 1, 2026 राठ कस्बे के गल्ला मंडी के पास स्थित पूनम उद्योग के नाम से संचालित दाल मिल में अचानक इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।