मुरैना नगर: सैलटेक्स बैरियर पर ट्रक की टक्कर से डबल हादसा, कार और पिकअप भी भिड़े, हाईवे पर लगा जाम, वीडियो वायरल
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे -44 स्थित सैलटेक्स बैरियर के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही पिकअप भी ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार व पिकअप क्षतिग्रस्त हुए,लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।जाम लगने पर पुलिस ने पहुंचकर वाहन हटवाए।इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर आज दोपहर से तेजी से वायरल हो रहे हैं।