बुधवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार अजीमनगर थाना पुलिस ने नौ दिन पहले दर्ज एक मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है। यह मामला वादी की तहरीर पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में बाल अपचारी समेत पांच अन्य आरोपियो पर सुसंगत धाराओं के तहत थाना अज़ीम नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था