निवाड़ी: केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक ने पृथ्वीपुर के दुकानदारों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, दिखा सादगी भरा अंदाज
Niwari, Niwari | Oct 19, 2025 केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक के द्वारा दीपावली के पहले शनिवार को पृथ्वीपुर के बाजार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दी। वह मंत्री का इस सादगी भरा अंदाज़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।