देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के करेनी बाद मोड़ के पास टोटो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
कुंडा थाना क्षेत्र के करेनी बाद मोड़ के समीप रविवार दोपहर 1:00 बजे टोटो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।घटना के संबंध में जसीडीह के रूप सागर गांव निवासी घायल सुखदेव पंडित ने बताया कि वह ग्रिल का काम करता है उसी को लेकर टोटो पर सामान लेकर जा रहा था तभी एक तेज गति से आ रही बाइक चालक नेटोटो में धक्का मार दिया।