बैराड़: बैराड़ नगर में तेज आंधी-तूफान से गिरी निर्माणाधीन दीवार, बड़ा हादसा टला
बैराड़ तहसील क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1 बजे अचानक तेज आंधी- तूफान ने कहर मचा दिया। जहा आंधी तूफान से कई जगह पेड़ धाराशाही हो गए बही मुख्य बाजार पर दुकान के बाहर रखा सामान अस्त-व्यस्त सा हो गया। बही बैराड़ नगर में तेज आंधी तूफान के कहर के कारण कमल धाकड़ के घर की दूसरी मंजिल पर नव निर्माणाधीन धराशायी हो गयी ग़नीमत रहीं की हादसे के समय घर के नीचे कोई नही था।