जबलपुर: गोरखपुर थाने के पीछे शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे के कार्यालय के बाहर बदमाशों ने चलाए सूअरमार बम
जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गोरखपुर थाना अंतर्गत रतन कॉलोनी का है, जहां बीती रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने शराब ठेकेदार के आफिस को निशाना बनाया। गोरखपुर थाना पुलिस ने बताया कि रतन कॉलोनी स्थित शराब ठेकेदार आशीष शिवहरे के आफिस के सामने देर रात दहशत फैलाने के उद्देश्य से बमबाजी की गई।