देवघर: नगर निगम क्षेत्र में राजस्व संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया
नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12:30 बजे राजस्व संगठन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस अभिलेख की सत्यता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत नगर प्रबंधक एवं दो राजस्व निरीक्षकों की टीम द्वारा सात प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।