रतनी के शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडोल मोड़ के पास शनिवार देर शाम एक टेंपो चालक से मारपीट कर दो हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित धीरज कुमार ठाकुर ने मीरगंज गांव निवासी मुन्ना कुमार सहित पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शनिवार रात्रि तक जारी है।