मेरठ: मेडिकल के मंगल पांडे नगर में ब्लिंकिट के वेयरहाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू
Meerut, Meerut | Jul 3, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित ब्लिंकिट के वेयरहाउस में बृहस्पतिवार शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय अंदर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।