बरेली: ठिरिया निजावत खां में रास्ते में कार खड़ी करने के विरोध में चले ईंट -पत्थर, दोनों पक्षों से चार लोग, घायल
कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे रास्ते में कार खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पहले दोनों ओर से लाठी -डंडे , इसके बाद ईंट -पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नकटिया पुलिस ने मामले को शांत किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है।