पन्ना: पन्ना में भीषण आग का तांडव: धू-धू कर जली 'बिंदास बूट हाउस', चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का सामान!
Panna, Panna | Jun 8, 2026 पन्ना में आज सोमवार 8 जून को सुबह आग का भीषण तांडव देखने को मिला है। पन्ना के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाजी अली बिल्डिंग के पास स्थित एक जूता-चप्पल की दुकान में अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते 'बिंदास बूट हाउस' नाम की यह दुकान चंद मिनटों में मलबे के ढेर में तब्दील हो गई।