बिधूना: तहसील क्षेत्र के खरकपुर गांव में लगी आग से होमगार्ड व छोटे भाई झुलसे, राजस्व टीम ने जांच कर मदद का दिया भरोसा
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर खरकपुर में सोमवार को कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से घर के बाहर लगा छप्पर जलने लगा। हादसे में छप्पर के पास बंधीं चार भैंसें और भैंस का एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। मवेशियों को बचाने के प्रयास में जिला मुख्यालय ककोर में तैनात होमगार्ड व उसका छोटा भाई भी बुरी तरह झुलस गए। दोनों को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया