छाता: छाता के प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में रिमझिम बारिश से जल भराव, व्यवस्थाओं की खुली पोल
Chhata, Mathura | Apr 29, 2026 छाता जनपद के विकासखंड ग्राम पंचायत आदमपुर में बुधवार की सुबह आई बारिश से सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में बारिश का पानी स्कूल परिसर में घुस गया जहां 2 फुट पानी भर गया जिसके चलते बच्चों और स्टाफ को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने तुरंत समाधान की मांग की