जोधपुर: महाराणा प्रताप कॉलोनी रामदेव मंदिर के सामने रहने वाली महिला के साथ अश्लील हरकतें, सूरसागर थाने में केस हुआ दर्ज
जोधपुर में एक महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर दुर्व्यवहार कर लज्जा भंग करने और विरोध करने पर गाली गलोच करने का मुकदमा सूरसागर थाने में दर्ज कराया। सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में महाराणा प्रताप कॉलोनी रामदेव मंदिर के सामने रहने वाली एक महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसको अकेली देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर लज्जा भंग की।