पथरिया: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवाँ से जागरूकता रथ रवाना, स्वास्थ्य अमला और ग्रामीण रहे मौजूद
Patharia, Damoh | Jun 16, 2025 पथरिया ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवाँ से आज जागरूकता रथ रवाना किया गया,आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे स्वास्थ्य अमले और ग्रामीणों की मौजूदगी में डॉ पुष्पेंद्र त्रिपाठी द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह रथ पथरिया ब्लॉक के विभिन्न गाँव मे जाकर,लोगो को मलेरिया बुखार, डेंगू बुखार से बचाव,सहित अन्य बीमारियों के विषय मे जानकारी देगा