बैतूल जिला केंद्र पर रविवार, 28 जनवरी 2026 को बजरंग दल द्वारा सेवा, सुरक्षा और संस्कार के संकल्प के साथ एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत त्रिशूल दीक्षा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शिवाजी ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहाँ सैकड़ों युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई।