वाराणसी में पीपल का पेड़ गिरने से दो लोग घायलः पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे मामा-भांजा
वाराणसी के खालीसपुर स्थित चोलापुर थाना क्षेत्र में गोसाईपुर अंतर्गत बाबतपुर मार्ग से चौबेपुर मार्ग पर नहिया बाजार स्थित कई वर्ष पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान पेड़ के नीचे दबने से दो लोग घायल हो गए।