मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में आंधी तूफान से 11KV लाइन का खंभा खेत में गिरा, 5 गांव 6 घंटे रहेंगे अंधेरे में
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम पुरवा में तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते खेत में लगा 11KV लाइन का विद्युत खंभा गिर गया। इससे भड़रा पावर हाउस से टकटौली फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते करीब 5 गांवों में लगभग 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।