जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर में चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित शिविर में सरकारी शिक्षकों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।