गोंडा के टाउन हॉल में सोमवार 12 बजे आयोजित युवा उत्सव एवं विज्ञान मेले में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने पहली बार सार्वजनिक मंच से लोकगीत गाया। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता बृजभूषण शरण सिंह को 99 प्रतिशत कॉपी करते हैं। राम के वनवास पर आधारित इस गीत को गाते हुए उन्होंने पिता से मिली प्रेरणा का जिक्र किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।