जबलपुर: आईटीआई माढ़ोताल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआड़ी गिरफ्तार, 9,550 रुपये नगद जब्त
जबलपुर: माढ़ोताल थाना पुलिस ने जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 हजार 550 रुपये नगद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी माढ़ोताल वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई के पास बिजली खंभे के नीचे टपरे के सामने कुछ लो