राजगढ़: गांव थिरपाली छोटी व बड़ी के बीच डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, तीन जिंदा जले, एक की उपचार में मौत
Rajgarh, Churu | Apr 24, 2026 थिरपाली छोटी एवं थिरपाली बड़ी गांव के बीच डम्फर और बोलेरो की भिड़त के बाद दोनों वाहनो में आग लगने के मामले में बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौत होने व पाँच लोगों के गभीर रूप से घायल होने का मामला हमीरवास थाने में दर्ज करवाया गया है। वहीं घायलों में से एक व्यक्ति ने जयपुर में उपचार के दोरान दम तोड़ दिया है, इस प्रकार अब मृतकों की संख्या चार हो गई है।