पोड़ा सबस्टेशन के अंतर्गत मरहटी गांव में 11 केवी लाइन में जम्पर लगाते समय करंट से ठेका कर्मी संदीप लोधी उम्र 37 वर्ष की मौत के मामले में डीई और ठेकेदार ने मृतक के परिजन को ₹100000 की सहायता दी और उनकी पत्नी को आउटसोर्स पर जॉब देने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि पिछले 5 दिनों में करंट से दो ठेका कर्मियों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश था।