धमतरी: अंगारमोती धाम में 63 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ, आशीर्वाद के लिए उठे हजारों हाथ
धमतरी जिले के गंगरेल बांध स्थित अंगारमोती मंदिर प्रांगण में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह के मंडप पर 63 जोड़े एक दूसरे के हो गए। वैवाहिक जोड़ों को मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम, धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा।