कटिहार: जोकर गांव के तालाब में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गुरुवार की दोपहर 1 बजे जोकर गांव से 60 वर्षीय व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी तालाब में डूब कर मौत हुई थी। घटना के बारे में मृतक वासुदेव मंडल के परिजन ने बताया कि तीन दिन पहले यह घर से निकले थे और वापस घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन की गई। गुरुवार की सुबह 8 बजे इनका शव जोकर गांव स्थित तालाब से बरामद किया गया।