पनागर: शोभापुर बम कांड का मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश, दूसरे की तलाश जारी
रांझी थानांतर्गत शोभापुर कलारी क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने पहले हुए सनसनीखेज बम कांड के मुख्य आरोपी पवन रजक को दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार दोपहर 2 बजे दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पवन रजक ने बीते २३ जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उससे सघन पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थ