जगदीशपुर: कोतवाली चौक इमामबाड़ा से निकाला गया ताजिया जुलूस सैकड़ो की संख्या में जुलूस में पैकर हुए शामिल
शुक्रवार की दोपहर मोहर्रम पर कोतवाली चौक इमामबाड़ा से ताजिया जुलूस निकाला गया जुलूस आकर्षण का केंद्र बना रहा कोतवाली इमामबाड़ा से पैकर ताजिया लेकर शहजंगी के लिए रवाना हुए वहीं काजवली चक मार्ग और तातारपुर चौक पर जुलूस में पैकरों का हुजुम देखा गया इस दौरान या अली या हुसैन के नारे गूंजते रहे जुलूस में हजारों की संख्या में पैकर और आम लोग शामिल हुए