मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के गौतम लहौली गांव में घर में सोते समय महिला को सांप ने काटा, महिला की हुई मौत, घर में मचा कोहराम
शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गौतम लहौली गांव निवासी रीता जो कि अपने कमरे में सो रही थी रीता के हाथ में सांप ने काट लिया जिसमें रीता की नींद खुल गई और अपने हाथ से सांप को झटक दिया जिसमें सांप नीचे गिर गया वहीं परिजनों द्वारा रिता की हालत बिगड़ने पर झाड़ फुक के लिए ले गए जिसमें रीता की मौत हो गई परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया