मिर्ज़ापुर: नटवा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बारिश का पानी भरा, आवागमन में हो रही असुविधा, नगर पालिका की टीम पानी निकालने में जुटी
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बारिश का पानी भर जाने से आवागमन में असुविधा हो रही है। नगर पालिका की टीम मशीन से बारिश का पानी निकालने में जुटी हुई है। लेकिन लगातार बारिश होने के कारण व्यवस्था फेल हो जा रही है। यातायात पुलिस और पुलिस बल यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयासरत है।