बरेली के वारादरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंककर्मी से ₹78,744 की ठगी कर ली। आरोप है कि ठगों ने खुद को यूनियन बैंक का कर्मचारी बताकर Vyom एप अपडेट के नाम पर मोबाइल में फर्जी एप इंस्टॉल कराया। एप इंस्टॉल होते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से दो बार में रकम निकल गई। पीड़ित ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।