लक्ष्मीपुर: जिन्हरा काली मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रक यात्री शेड में घुसा, चालक बाल-बाल बचा
मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा-झाझा मुख्य मार्ग स्थित जिन्हरा काली मंदिर के समीप बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री शेड में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने शनिवार को 9 बजे बताया कि ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री शेड क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पास स्थित एक साइकिल दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा।