संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत बनखेड़ी नगर में शालेय विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन, देशभक्ति और संस्कृति का संदेश देते हुए भव्य पथ संचलन आज शाम 6 बजे निकाला गया। यह संचलन सरस्वती शिशु वाटिका से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ नगर परिषद शिशु वाटिका परिसर में संपन्न हुआ।