सदर: प्रयागराज में आंधी-बारिश के बाद फिर सताने लगी गर्मी, पारा 40°C के करीब, 10 डिग्री का उछाल
Sadar, Allahabad | May 11, 2026
प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और मौसम में बदलाव के बाद अब एक बार फिर गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर में सुबह से ही तेज और कड़क धूप निकल रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिक है।