विदिशा नगर: शनिश्चरी अमावस्या पर बेतवा नदी में नहाने गया युवक डूबा, बचाने में दूसरा भी फिसला, होमगार्ड सैनिक ने बचाया
शनिवार को शनिशचरी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बेतवा नदी पर नहाने पहुंचे थे। शमशाबाद के महानीम चौराहा निवासी सचिन धाकड़ भी नदी में डुबकी लगाने पहुंचे, पैर फैसल ने से वह गहराई में जाने लगे, सचिन को डूबता देखकर शमशाबाद के पार्षद दीपक मेहर उन्हे बचाने पानी मे उतरे, लेकिन वह भी डूबने लगे, घाट पर तैनात होमगार्ड सैनिक दीपक पाराशर ने दोनो को बचाया।