बालोद: तांदुला नदी के कायाकल्प की शुरुआत, ड्रोन सर्वे से तैयार होगा पुनर्जीवन और रिवरफ्रंट विकास का मॉडल
Balod, Balod | May 15, 2026 बालोद जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी के पुनर्जीवन और इको-रिवरफ्रंट विकास कार्य की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन बालोद और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई की साझेदारी से तांदुला नदी के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए यूएवी ड्रोन सर्वे कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम देउरतराई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनि