मंदसौर: तेज गर्मी से तेलिया तालाब का जलस्तर घटा,संभावित जल संकट की चिंता बढ़ी, लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना की
मंदसौर के रामटेकरी स्थित तेलिया तालाब में जलस्तर लगातार घट रहा है। तेज गर्मी के कारण तालाब और कालाभाटा बांध में पानी कम होने से शहर में संभावित जल संकट की चिंता बढ़ गई है, 6 जून को तालाब पर पहुंचे लोगों ने अच्छी बारिश की कामना करते हुए इंद्र देव से प्रार्थना की, नागरिकों का कहना है कि समय पर मानसून नहीं आया तो शहर को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है,