छौड़ाही: मटिहानी गांव से 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे में मटिहानी गांव से 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा जा रहा जेल।वहीं इसकी जानकारी देते हुए छौराही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया की मटिहानी गांव के लाल बहादुर पासवान का पुत्र सुनील पासवान को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं इन्हे जेल भेजा जा रहा है।