छौड़ाही: पूर्व के मारपीट मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को बटहा राम टोला गांव से किया गया गिरफ्तार
रविवार की सुबह 7:00 में पूर्व से मारपीट मामले में बटहा राम टोला गांव से गोपनीय सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा जा रहा जेल।वहीं इसकी जानकारी देते हुए छौराही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कांड संख्या 94/24 का अभियुक्त बटहा राम टोला गांव के मोहम्मद जौहरी का पुत्र मोहम्मद वकील को गिरफ्तार का जेल भेजा जा रहा है।